दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम की आर्थिक हालत हुई ख़राब, एमसीडी के पास वेतन देने के लिए नही हैं रुपए

Admin Delhi 1
30 Sep 2022 7:06 AM GMT
दिल्ली नगर निगम की आर्थिक हालत हुई ख़राब, एमसीडी के पास वेतन देने के लिए नही हैं रुपए
x

दिल्ली न्यूज़: तीनों निगम के एकीकरण के बाद भी दिल्ली नगर निगम की आर्थिक हालत सुधरने की संभावना थी, लेकिन एकीकरण के लगभग 5 महीने के बाद भी निगम आर्थिक रूप से बदहाल है। अभी भी कर्मचारियों व अधिकारियों को वेतन के लिए महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन ने कहा है कि सितम्बर का वेतन देने के लिए 1126.43 करोड़ रुपए चाहिए, जिसके लिए निगम को जद्दोजहद करना पड़ रहा है।

निगम ने दावा किया है कि तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात कर्मचारियों के वेतन का समयबद्ध तरीके से भुगतान करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिया गया है। इसी दिशा में कार्य करते हुए निगम ने पूर्वकालिक दक्षिणी निगम के डी ग्रुप कर्मचारियों का सितंबर 2022 माह का एवं पूर्वकालिक उत्तरी एवं पूर्वी निगम के ग्रुप डी कर्मचारियों का अगस्त महीने का वेतन जारी कर दिया है। जबकि पूर्व के दक्षिणी निगम के ग्रुप ए, बी और सी कर्मचारियों का अगस्त तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है वहीं पूर्वकलिक उत्तरी निगम के ग्रुप ए, बी एवं सी कर्मचारियों के जुलाई 2022 तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है और पूर्वकालिक पूर्वी निगम के ग्रुप बी और सी कर्मचारियों का जून 2022 एवं ग्रुप ए कर्मचारियों का मई 2022 तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह के दक्षिणी निगम की अगस्त 2022 तक की पेंशन दी जा चुकी है और पूर्व के उत्तरी निगम की जुलाई एवं प पूर्वी निगम की अप्रैल माह की पेंशन जारी की जा चुकी है। निगम ने कहा है कि अपने राजस्व के स्त्रोतों का संवर्धन कर रहा है। निगम अपने हिस्से के राजस्व का पूर्ण भुगतान न होने के कारण वित्तीय संघर्ष की स्थिति से गुजर रहा है।

Next Story