- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- वित्त मंत्री निर्मला...
दिल्ली-एनसीआर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में पूर्वोत्तर क्षेत्र में फैली 9 बैंक ब्रांच का उद्घाटन किया
SHIDDHANT
14 Nov 2025 8:18 PM IST

x
Delhi दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नागालैंड के किफिरे में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में फैली 9 बैंक ब्रांच का उद्घाटन किया। वित्त मंत्री की ओर से इन बैंक ब्रांच का उद्घाटन वर्चुअली किया गया। इन बैंक ब्रांच में 3 नागालैंड, 3 असम, 2 मणिपुर और एक 1 अरुणाचल प्रदेश स्थित हैं। इनमें एसबीआई अलोंगमेन नागालैंड, एसबीआई यिकुम नागालैंड, एनआरबी वाकचिंग नागालैंड, एसबीआई गोहपुर तिनाली अरुणाचल प्रदेश, एसबीआई न्यू सेक्रेटेरिएट इम्फाल मणिपुर, एसबीआई लाम्फेल मणिपुर, एसबीआई बोरगुरी असम, एसबीआई बरुआ बामुनगांव असम और एसबीआई सिलचर मेडिकल कॉलेज असम शामिल हैं।
वित्त मंत्री सीतारमण ने इस क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के दौरान विभिन्न केंद्रीय सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। इसके अलावा, 350 खातों को 28.02 करोड़ रुपए का लोन दिया गया। इसके अलावा, वित्त मंत्री सीतारमण ने नागालैंड में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थापित नागालैंड स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (एनएसआरएलएम) के स्टॉलों का दौरा किया। निर्मला सीतारमण ऑफिस ने एक्स पर पोस्ट किया, "उन्होंने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से बातचीत की और उनके उत्पादों और आजीविका गतिविधियों के बारे में जानने की कोशिश की। उन्होंने इन स्वयं सहायता समूहों के ग्रामीण उद्यमिता और महिला-नेतृत्व वाले विकास को मजबूत करने को लेकर उनके प्रयासों को सराहा।"
वित्त मंत्री ने किफिरे में न्यूली बिल्ट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) कैंपस का उद्घाटन भी किया और छात्रों एवं शिक्षकों से बातचीत की। उन्होंने एसबीआई की सीएसआर पहल के हिस्से के तहत आईटीआई को 9 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस पहल का उद्देश्य स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना और ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है।
अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने एसबीआई की सीएसआर पहल के तहत आंगनवाड़ी केंद्र को अपग्रेड करने के लिए 2 लाख रुपए का चेक सौंपा, जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों और देखभाल करने वालों के लिए लर्निंग एनवायरमेंट में सुधार और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने किफिरे में एक आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया और बच्चों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से बातचीत भी की।
Tagsनिर्मला सीतारमणक्रेडिट आउटरीच प्रोग्रामबैंक शाखा उद्घाटनपूर्वोत्तर भारतनागालैंडअसममणिपुरअरुणाचल प्रदेशएनएसआरएलएमएसबीआई CSRITI किफिरेजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





