दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा में पिता द्वारा 6 साल की मासूम को जलाकर तड़पाने का आरोप, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
2 Sept 2022 11:37 AM IST
एनसीआर नॉएडा में पिता द्वारा 6 साल की मासूम को जलाकर तड़पाने का आरोप, मामला दर्ज
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: एक बाप के द्वारा अपनी बेटी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह मामला थाना सेक्टर-20 के अंतर्गत का है। जहां एक बाप अपनी 6 साल की मासूम बच्ची को माचिस की तिल्ली से जलाकर उसे तड़पा रहा था। इस घटना की जानकारी बच्ची ने अपनी मां को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है

पति-पत्नी में चल रहा था झगड़ा: थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-21 में रहने वाले राजेश रांगरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पड़ोस में गणेश नामक एक व्यक्ति सर्वेन्ट क्वार्टर में अपने रहता है। गणेश की पत्नी उनके घर के पास किसी घर में काम करने आती थी। गणेश और उनकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। उसकी पत्नी अपनी एक बेटी को लेकर घर चली गई। जबकि एक बेटा और बेटी गणेश के पास है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को गणेश की छोटी बेटी जिसकी उम्र 6 वर्ष है। लड़की ने पिता की करतूत को अपनी मां से बताई। उसने अपनी मां से शिकायत की है कि पिता गणेश ने उसे माचिस की तिल्ली से जलाया है।

धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज: थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश ने इस मामले की शिकायत चाइल्ड वेलफेयर कमिटी से की। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि कल इस मामले में राजेश ने थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी बच्ची के पिता गणेश की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story