- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सिंघु बॉर्डर पर फांसी...
सिंघु बॉर्डर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला किसान का शव

नई दिल्ली/सोनीपत: एक साल पहले लाए गए तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर पर जारी धरना प्रदर्शन को लेकर बुरी खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों केंद्रीय कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन में चल रहे प्रदर्शन में शामिल 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। पंजाब के फतेहगढ़ जिले के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पार्कर माल के पास गांव की ट्राली में रहते थे। फिलहाल उनके सभी साथी गांव चले गए थे और वह यहां अकेले हे थे। बताया जाता है कि वे भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर से जुड़े थे। इनके प्रधान जगजीत सिंह दल्लेवाल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





