- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- किसान 'घर वापसी' को...
दिल्ली-एनसीआर
किसान 'घर वापसी' को तैयार, राहुल गांधी ने कहा- 'इस सत्याग्रह की आज आखिरी रात'
Deepa Sahu
10 Dec 2021 10:30 PM IST

x
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) किसान आंदोलन को लगातार सपोर्ट करते रहे हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) किसान आंदोलन को लगातार सपोर्ट करते रहे हैं. किसान आंदोलन के खत्म होने और दिल्ली के बॉर्डर से कल यानी 11 दिसंबर से किसानों की घर वापसी को लेकर अब राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर तंज भी कसा है. राहुल ने ट्वीट किया है कि इस सत्याग्रह की आज आखिरी रात है…
अन्याय के अंधेरे को हिम्मत से हराएंगे,
न्याय की राह पर यूं ही आगे बढ़ते जाएंगे
इस सत्याग्रह की आज आख़री रात है…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 10, 2021
अन्याय के अंधेरे को हिम्मत से हराएँगे,
न्याय की राह पर यूँ ही आगे बढ़ते जाएँगे!#FarmersProtest
इससे पहले किसानों के ऐतिहासिक आंदोलन को स्थगित किए जाने के फैसले पर भी राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई थी. उन्होंने लिखा था ''अपना देश महान है, यहां सत्याग्रही किसान है! सत्य की इस जीत में हम शहीद अन्नदाताओं को भी याद करते हैं.'' संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद कहा था कि 11 दिसंबर को दिल्ली की सीमाओं वाले विरोध स्थलों से किसान घर लौट जाएंगे.
तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद अब किसान भी घर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. किसानों ने कहा है कि हर महीने की 15 तारीख को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार के साथ हमारी सहमति बनी, इसके बाद हमने पत्र जारी कर दिए. थोड़ा गम-थोड़ी खुशी के साथ धीरे-धीरे किसान गाजीपुर बॉर्डर और अन्य बॉर्डर से घर जाएंगे.
Next Story





