दिल्ली-एनसीआर

फरीदाबाद: चार साल से फरार चल रहे चोर को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने दबोचा

Admin Delhi 1
8 March 2022 5:24 PM IST
फरीदाबाद: चार साल से फरार चल रहे चोर को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने दबोचा
x

दिल्ली एनसीआर क्राइम न्यूज़: चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार साल से फरार चल रहे आरोपित को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार कर 1,08,500 रुपये बरामद करके 10 मुकदमों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपित ऑटो चलाने का काम करता है। वह ऑटो चलाकर दिन में मकानों की रेकी करता है। आरोपित पितम्बर ने वर्ष 2018 में फरीदाबाद के सेक्टर-28 में रहने वाले कर्नल के मकान को देखा कि उसके घर के गेट पर दो- तीन दिन के अख़बार पडे हैं जिसकी रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उस समय मकान मालिक अपने परिवार के साथ गुरुजी के सतसंग में जम्मू गए थे। शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत में बताया कि उनके घर से 15 लाख रुपये और 65 तोले सोना चोरी किया गया है, जिसका मुकदमा थाना सेक्टर-31 में दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी।इस मुकदमें में पहले क्राइम ब्रांच टीम ने एक आरोपित शाहिद को गिरफ्तार कर किया, जिसने कबूला कि चोरी किए गए आभूषण को अपने गांव सेमरी जिला समभल में रहने वाले इकरार को बेचने के लिए दिया था। इकरार को गिरफ्तार कर 1,50,000 रुपए और सोने के ( एक कढ़ा, एक गले का हार और दो जोड़ी कुण्डल) बरामद किए जा चुके हैं। आरोपित ने 5 लाख रुपये में पंचायत चुनाव लड़कर खर्च कर दिए हैं। आरोपित ने पूछताछ में बताय़ा कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कर्नल के मकान में चोरी की थी जिसमें उसके कुछ सोने के आभूषण और 5 लाख रुपये मिले। जिसमें उसने आभूषण अपने तीसरे दोस्त को बेचने के लिए दे दिए।

Next Story