दिल्ली-एनसीआर

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी ने नगर निगम को पांच मिनी इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर दिए, निगम के कामों में किया जाएगा प्रयोग

Admin Delhi 1
12 July 2022 7:38 PM IST
फरीदाबाद स्मार्ट सिटी ने नगर निगम को पांच मिनी इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर दिए, निगम के कामों में किया जाएगा प्रयोग
x

एनसीआर फरोडाबाद न्यूज़: फरीदाबाद स्मार्ट सिटी ने पांच मिनी इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर खरीदकर नगर निगम को दिया है। इन ट्रैक्टरों का प्रयोग निगम विभिन्न कामों में प्रयोग करेगा। इसके लिए चार चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इन ट्रैक्टरों की बैटरी क्षमता करीब आठ घंटे की है। निगम अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक्टर करीब डेढ़ टन भार उठाने की क्षमता रखता है।

बता दें कि शहर से प्रदूषण कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्मार्ट िसटी लिमिटेड ने पांच मिनी इलेक्ट्राॅनिक ट्रैक्टर खरीदकर नगर निगम को दिए हैं। मंगलवार को पांच ट्रैक्टर नगर निगम को सौंप दिया गया। व्हीकल डिवीजन के एसडीओ करतार दलाल ने बताया कि इन ट्रैक्टरों का उपयोग हार्टिकल्चर के कामों, बारिश के पानी निकासी आैर सीवरलाइन के ढक्कन आदि को लाने ले जाने में किया जाएगा। बेहद आकर्षक रूप से बने यह ट्रैक्टर एक बार चार्ज हाेने के बाद करीब आठ घंटे तक काम करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्थान निर्धारित कर इनके लिए चार चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

Next Story