दिल्ली-एनसीआर

फरीदाबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Admin Delhi 1
19 March 2022 4:21 PM IST
फरीदाबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: सेक्टर-7 थाना एरिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर भागे आरोपित हिम्मत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने हिम्मत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता सूबे ने दी। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपित दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला है। उसने 10 मार्च की दोपहर 17 साल की लड़की से दुष्कर्म किया था। वह लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।

Next Story