दिल्ली-एनसीआर

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की टीम ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 March 2022 4:42 PM IST
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की टीम ने दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
x

दिल्ली एनसीआर क्राइम न्यूज़: क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने रविवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिला निवासी अरविंद और रामजीत के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दोनों को लक्कड़पुर फाटक से गिरफ्तार किया गया है। दोनों गांजा पत्ती फरीदाबाद में बेचने के लिए ला रहे थे। दोनों के पास से दो बैगों में 4 किलो 900 ग्राम और 5 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

Next Story