दिल्ली-एनसीआर

फरीदाबाद: कॉल सेंटर में एलआईसी पॉलिसी के माध्यम से ठगी का मामला, छह लोग गिरफ्तार

Admin Delhi 1
14 March 2022 4:02 PM IST
फरीदाबाद: कॉल सेंटर में एलआईसी पॉलिसी के माध्यम से ठगी का मामला, छह लोग गिरफ्तार
x

दिल्ली एनसीआर क्राइम न्यूज़: पुलिस की साइबर शाखा ने एलआईसी पॉलिसी में ज्यादा रिटर्न का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सोमवार को छह आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1.81 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपितों में अशोक, शान, अमित, प्रदीप, तरुण और रविंद्र शामिल हैं। शान उत्तर प्रदेश के महोबा जिले और अन्य आरोपित दिल्ली के निवासी हैं। इस मामले में दो आरोपित अभी फरार हैं। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने दी। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक यह लोग शातिर हैं। इनका दिल्ली के जनकपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल एरिया में कॉल सेंटर था। यह लोग ब्रोकर से एलआईसी पॉलिसी धारकों का डेटा जुटाकर अपने जाल में उलझाते थे। एलआईसी अधिकारी बनकर फोन करते थे और उसकी पॉलिसी के बारे में जानकारी देकर उन्हें अपने विश्वास में ले लेते थे।

सूबे सिंह के मुताबिक इन लोगों ने फरीदाबाद के मनोज को भी निशाना बनाया और उसके साथ 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। अशोक, शान तथा अमित मुख्य आरोपी हैं। आरोपितों ने पूरे देश में 242 लोगों के साथ ठगी की है। इनमें आठ लोग हरियाणा के हैं। इनके पास से मोबाइल फोन, सिम, वॉकी टॉकी फोन तथा एक लाख 81 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

Next Story