दिल्ली-एनसीआर

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुरु किया मेघा सफाई अभियान, साफ सफाई औऱ पीने के पानी पर फोकस

Admin Delhi 1
23 April 2022 4:32 PM IST
फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुरु किया मेघा सफाई अभियान, साफ सफाई औऱ पीने के पानी पर फोकस
x

फरीदाबाद न्यूज़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में बल्लबगढ़ के कल्पना चावला सिटी पार्क से मेघा सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पार्क में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुन जल्द हल कराने का आस्वासन भी दिया। केबिनेट मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि काम मे लापरवाही न बरतें। कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा शहर कि अब साफ सफाई औऱ पीने के पानी पर फोकस रहेगा। उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर गंदगी को इक्कठा किया और फिर उसको व रिक्शा में डालकर गर्बेज के लिए भेजा। विधानसभा क्षेत्र में रेल पार इलाके में 21 सालो से पानी की समस्या का जड़मूल से खात्मा करेंगे। इसके लिए 44 करोड़ रुपये की धनराशि से लागत से रेनीवेल ट्यूबेल तेयार होंगे। वही सेक्टर' 25 में टूटे हुए पानी के बुस्टर का करीब 5 करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से जीर्णोद्धार होगा।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण/ एफएमडीए द्वारा यह बूस्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर- 55 ,संजय कॉलोनी , राजीव कॉलोनी, सेक्टर-22 , सेक्टर- 23 सहित पूरे इलाके में जल्द ही भरपूर मात्रा में पानी पहुचेगा। केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मछली मार्केट बूस्टर में पाइपलाइन जोड़े जाने का कार्य चालू करेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पूर्व पार्षद हरप्रसाद,लखन बैनीवाल, पूरनलाल शर्मा, प्रताप भाटी,बुद्धा सैनी,योगेश शर्मा, रवि भगत, कैलाश वशिष्ठ,गजेंद्र वैष्णव,अनुराग गर्ग, सेवाराम वर्मा,सुषमा यादव, अभिषेक दीक्षित, कार्तिक वशिष्ठ,जितेंद्र बंसल,वेदप्रकाश पराशर,योगेश मंगला,सीएल पांडे, जेई रितु बंसल, सफाई निरक्षक बृजमोहन शर्मा सहित स्वच्छता अभियान के दौरान कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Next Story