दिल्ली-एनसीआर

फरीदाबाद: प्याला गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े में चलीं गोलियां, दो घायल

Admin Delhi 1
16 March 2022 1:26 PM IST
फरीदाबाद: प्याला गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े में चलीं गोलियां, दो घायल
x

सिटी क्राइम न्यूज़: पृथला क्षेत्र के गांव प्याला में मंगलवार देररात दो पक्षों के झगड़े के बाद एक गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। झगड़े में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसीपी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मौके से आठ गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। घायल व्यक्ति का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके भाई को रास्ते में रोककर मारपीट की। बाद में उनके घर पर भी हथियारों के साथ हमला किया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। हालांकि धारदार हथियार के हमले में 2 लोग घायल हो गए। एसीपी दलबीर सिंह के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story