दिल्ली-एनसीआर

फरीदाबाद: मुजेसर में कंपनी से गायब युवक का शव रेल पटरी पर मिला, परिवार की जांच की मांग

Admin Delhi 1
12 March 2022 3:35 PM IST
फरीदाबाद: मुजेसर में कंपनी से गायब युवक का शव रेल पटरी पर मिला, परिवार की जांच की मांग
x

दिल्ली एनसीआर क्राइम न्यूज़: सेक्टर-24 मुजेसर स्थित एक निजी कंपनी से गायब शंभूदास (27) का शव शनिवार को रेल पटरी पर मिला है। यह जानकारी जीआरपी ने दी। बिहार निवासी शंभूदास सेक्टर-8 बाईपास रोड पर परिवार के साथ रहता था। जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया। इसकी सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। परिवार का कहना है कि शंभूदास कई साल से मुजेसर में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह शुक्रवार को ड्यूटी पर गया पर वापस नहीं लौटा।

परिवार के मुताबिक शंभूदास शादीशुदा था। उसके एक बेटा और बेटी है। उसकी साइकिल और टिफिन कंपनी में ही है। कंपनी के फोरमेन का कहना है कि वह कंपनी से कब बाहर गया, पता नहीं चला। परिवार ने पूरी घटना की जांच कराने की मांग की है।

Next Story