दिल्ली-एनसीआर

आज से शुरू हुई मानसून की विदाई, सामान्य से 8 दिन देरी से जा रहा वापस

SANTOSI TANDI
25 Sep 2023 12:03 PM GMT
आज से शुरू हुई मानसून की विदाई, सामान्य से 8 दिन देरी से जा रहा वापस
x
8 दिन देरी से जा रहा वापस
नई दिल्ली: देश से आज (25 सितंबर) मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मानसून सामान्य से आठ दिन की देरी से वापस जा रहा है। दक्षिण पश्चिमी मानसून आज दक्षिण पश्चिमी राजस्थान से विदा हो गया है। इसके विदा होने की सामान्य तारीख 17 सितंबर थी।
IMD के मुताबिक, यह लगातार 13वां साल है, जब मानसून देरी से विदा हो रहा है। उत्तर पश्चिम भारत से मानसून के लौटने के साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप से मानसून की विदाई की शुरुआत हो जाती है। मानसून की विदाई में देरी का मतलब है कि बारिश का सीजन लंबा रहा है, जिसका खेती पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
आमतौर पर दक्षिण पश्चिमी मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक दे देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश पर छा जाता है। वहीं, 17 सितंबर तक यह उत्तर पश्चिमी भारत से लौटना शुरू हो जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से लौट जाता है। इस साल अब तक देश में 796.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश (843.2 मिमी) से 6% कम है।
वहीं, देश में आज 14 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
Next Story