दिल्ली-एनसीआर

सरकारी स्कूल की क्लास में गिरा पंखा, छात्रा घायल

Rani Sahu
30 Aug 2022 7:21 PM IST
सरकारी स्कूल की क्लास में गिरा पंखा, छात्रा घायल
x
दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक सरकारी स्कूल की एक क्लास में पंखा गिरने से एक छात्रा घायल हो गई
नई दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक सरकारी स्कूल की एक क्लास में पंखा गिरने से एक छात्रा घायल हो गई। घटना 27 अगस्त की है, उस समय शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थीं।
लड़की के सिर में चोटें आईं और उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, छत गीली थी और टपक रही थी।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने स्कूल की बदहाली के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, "स्कूली छात्रा आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की विश्व स्तरीय सुविधा का शिकार हो गई है।"
Next Story