दिल्ली-एनसीआर

फर्जी वीजा गिरोह का पर्दाफ़ाश, 8 गिरफ्तार

Admin Delhi 1
30 Nov 2022 5:45 PM IST
फर्जी वीजा गिरोह का पर्दाफ़ाश, 8 गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: पुलिस की अपराध शाखा ने फर्जी वीजा गिरोह का खुलासा कर के गिरोह के सगरना सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस गिरोह के लोगों से फर्जी बैंक खाते का विवरण, आईटीआर और वीजा में काम आने वाले अन्य दस्तावेजों, विभिन्न देशों के करीब 300 पासपोर्ट के साथ बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और लेपटॉप बरामद किए गए।

आरोपियों ने बताया कि वह पिछले 10-12 वर्षो से अवैध वीजा का कारोबार कर रहे है। यह नेटवर्क हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई प्रदेशों में है।

Next Story