दिल्ली-एनसीआर

Fake ट्विटर अकाउंट, किया ट्वीट, गिरफ्तार

Admin4
25 Aug 2022 6:58 PM IST
Fake ट्विटर अकाउंट, किया ट्वीट, गिरफ्तार
x

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर ट्वीट करने वाले एक व्यक्ति को थाना बीटा-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

सोसायटी के एक फ्लैट में अवैध हुक्का बार चल रहा:

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के निंबस सोसायटी में रहने वाले और पेशे से इंजीनियर शैलेंद्र शुक्ला ने कथित रूप से राष्ट्रपति की बेटी के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर उस पर ट्वीट किया कि निंबस सोसायटी के एक फ्लैट में अवैध हुक्का बार चल रहा है.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जो ट्वीट किया गया है वह राष्ट्रपति की बेटी ने नहीं किया है, बल्कि किसी व्यक्ति ने फर्जी टि्वटर अकाउंट बनाकर ट्वीट किया है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने इंजीनियर शैलेंद्र शुक्ला को गिरफ्तार करके उससे तीन मोबाइल फोन बरामद किया. सोर्स-भाषा

Next Story