- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- 13 घंटे की कड़ी मशक्कत...
दिल्ली-एनसीआर
13 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फैक्टरी की आग पर काबू, चार लोगों की मौत
Saba Naaz
25 Jun 2025 6:27 PM IST

x
Delhi दिल्ली : बुध विहार थाना क्षेत्र के रिठाला में मंगलवार शाम प्लास्टिक बैग, टिशू पेपर और रूम फ्रेशनर स्प्रे बनाने वाली एक चार मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए।
इनमें दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हताहतों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है। आग इतनी जबरदस्त थी कि इस पर काबू पाने में करीब साढ़े 13 घंटे लग गए। फिलहाल देर शाम तक मौके पर कूलिंग का काम जारी था। दमकल के अलावा पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिठाला गांव में फैक्टरी को अवैध रूप से चलाया जा रहा था। इसका मालिक सुरेश बंसल विदेश गया हुआ है। आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मृतकों में एक ही व्यक्ति की पहचान हो सकी है।
बाकी तीन लोगों के शवों के टुकड़े ही बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनको कब्जे में लेकर बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डीएनए परीक्षण के बाद ही इनकी पहचान संभव हो पाएगी। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया है कि हादसे के बाद लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आग की वजहों का पता किया जा रहा है। हादसे में फैक्टरी मालिक का बेटा भी बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि मंगलवार शाम 7.29 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक बैग बनाने की फैक्टरी में आग लग गई है और वहां कुछ लोग फंस गए हैं। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने कुछ ही देर में मौके से फैक्टरी मालिक के बेटे नितिन (31) के अलावा वहां काम करने वाले कर्मचारी राकेश (31)() और विरेंद्र (25) को निकालकर एंबुलेंस की मदद से बीएसए अस्पताल भेजा। नितिन व राकेश 80 फीसदी झुलस गए थे, उनको आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
Tagsमशक्कतफैक्टरीमौतtoilfactorydeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





