दिल्ली-एनसीआर

परीक्षा स्थगित: 3 अगस्त पर फैसला Supreme कोर्ट से मंजूरी पर निर्भर

Ashish verma
4 Jun 2025 12:17 AM IST
परीक्षा स्थगित: 3 अगस्त पर फैसला Supreme कोर्ट से मंजूरी पर निर्भर
x
3 अगस्त पर फैसला Supreme कोर्ट से मंजूरी

New Delhi..नई दिल्ली। मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए 15 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर 3 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा आयोजित करने की अनुमति मांगी है। पहले यह परीक्षा 15 जून को होनी थी। मंगलवार को दाखिल अर्जी में एनबीई ने 15 जून को एक शिफ्ट में नीट पीजी परीक्षा आयोजित करने में व्यावहारिक और तकनीकी दिक्कतें बताई हैं और कहा है

कि परीक्षा आयोजित करने में एनबीई की तकनीकी साझेदार टीसीएस का कहना है कि एक शिफ्ट में नीट पीजी परीक्षा आयोजित करने के लिए 3 अगस्त सबसे जल्द संभावित तारीख हो सकती है। ऐसे में कोर्ट एनबीई को 3 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे। एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की थी मांग सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई को नीट पीजी परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने डॉ. अदिति और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिए। डॉक्टरों ने नीट पीजी परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने का विरोध किया था और मांग की थी कि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाए।


Next Story