- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सीजेआई के साथ हुए...
दिल्ली-एनसीआर
सीजेआई के साथ हुए दुर्व्यवहार से हर भारतीय आहत है: सुधांशु त्रिवेदी
SHIDDHANT
6 Oct 2025 10:29 PM IST

x
Delhi दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आचरण से हर भारतीय आहत है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश के मुख्य न्यायाधीश के साथ जिस प्रकार का व्यवहार करने का प्रयास किया गया, उसकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निंदा करती है। इस प्रकार का आचरण हर भारतीय को आहत करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर में इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है। यह न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि हर भारतीय को आहत करती है, क्योंकि इस तरह का व्यवहार भारत की सामाजिक परंपरा, संवैधानिक गरिमा और सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। संविधान की मर्यादा का पालन करना हर भारतीय का अनिवार्य कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।
सुधांशु त्रिवेदी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जबसे टीएमसी की सरकार आई है, हिंसा, मर्यादाओं को ध्वस्त करना, कानून व्यवस्था को ध्वस्त करना, ये बहुत सामान्य बात हो गई है। इसके साथ-साथ पश्चिम बंगाल की सरकार और वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की असंवेदनशीलता भी पराकाष्ठा के पार है। आप सभी जानते हैं कि इस समय उत्तरी बंगाल का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की त्रासदी को झेल रहा है। दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का मीडिया में वीडियो उपलब्ध है कि वो कोलकाता में एक उत्सव में नृत्य कर रही हैं। ये दोनों चित्र अपने आप में हृदय-विदारक हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा में लगे हमारे नेताओं पर जानलेवा और हिंसक हमला अपने आप में बेहद दुखद और चिंताजनक है। आज हम पश्चिम बंगाल सरकार से पूछना चाहते हैं कि अगर आपके राज में सांसद और विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं, अगर उन पर इतना क्रूर हमला हो सकता है, और अगर पश्चिम बंगाल सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के सभी नेता चुप रहते हैं तो यह चुप्पी लोकतंत्र के लिए वाकई बहुत बड़ी क्षति है।
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि मैं आज सुप्रीम कोर्ट परिसर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर हुए हमले की निंदा करता हूं। यह बेहद निंदनीय है और वास्तव में भारत के संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से न्यायमूर्ति गवई का सम्मान करता हूं और बाढ़ प्रभावित उत्तर बंगाल, जहां मैं अभी डेरा डाले हुए हूं, से उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजता हूं।
Tagsबीआर गवईसुप्रीम कोर्टदुर्व्यवहारभाजपाडॉ. सुधांशु त्रिवेदीममता बनर्जीकानून व्यवस्थासंविधानलोकतंत्रउत्तर बंगाल बाढ़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





