- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बैन के बाद भी दिवाली...
बैन के बाद भी दिवाली पर खूब जले पटाखे, पुलिस ने इतने लोगों को किया गिरफ्तार

फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर से भयंकर वायु प्रदूषण की चपेट में है. प्रदूषण की आशंका के चलते ही दिल्ली सरकार ने पटाखों पर बैन लगाया था. इसके बावजूद पूरे इलाके में खूब आतिशबाजी हुई. नतीजा ये हुआ कि आज पूरे दिल्ली एनसीआर में हवा की क्वालिटी गंभीर हाल में है. यहां बड़े पैमाने पर रोक के बावजूद चोरी छुपे जमकर पटाखों की बिक्री की जा रही थी. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में पटाखों की खरीद-फरोख्त हुई. इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, शामली, बुलंदशहर हरियाणा के फरीदाबाद गुड़गांव जैसे इलाकों में भी बड़े पैमाने पर पटाखों की बिक्री हुई.
Delhi | In the duration between 28th September and 4th November, 210 cases registered and 143 people arrested for bursting of cracker. 125 cases registered and 138 people arrested for selling, supplying fire crackers. 19,702.489 kgs of firecrackers seized in this duration. pic.twitter.com/aFtByILXOA
— ANI (@ANI) November 5, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





