दिल्ली-एनसीआर

भारत की जी 20 अध्यक्षता के तहत शनिवार को होगी एम्पावर समूह की स्थापना बैठक

Rani Sahu
10 Feb 2023 3:56 PM GMT
भारत की जी 20 अध्यक्षता के तहत शनिवार को होगी एम्पावर समूह की स्थापना बैठक
x
नई दिल्ली,(आईएएनएस)| महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जी20 एम्पावर समूह की स्थापना बैठक, शनिवार को आगरा में अयोजित की जायेगी। भारत की जी 20 अध्यक्षता के तहत उत्तर प्रदेश के आगरा में आगमी 11-12 फरवरी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्थापना बैठक का आयोजन किया जायेगा। इसमें अतिथि देशों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और निजी क्षेत्र की महिलाएं हिस्सा लेंगी।
इस बैठक की थीम महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना है। जी20 एम्पॉवर का विजन जी 20 देशों में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण में तेजी लाने के लिए व्यवसायों और सरकारों के बीच सबसे समावेशी और कार्रवाई संचालित गठबंधन बनना है। निजी क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण में तेजी लाना है। खासतौर पर डिजिटल स्किलिंग और फ्यूचर स्किल्स की भूमिका में महिलाओं को बेहतर बनाना है।
जी 2023 एम्पॉवर का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाली उद्यमिता की ओर तेजी से बदलाव और कार्यबल में महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल करने के लिए चुनौतियों को अवसरों में बदलना है। दो दिन तक चलने वाले चर्चाओं से तय होगा सभी स्तरों पर महिलाओं का भविष्य क्या है।
इस दौरान विभिन्न राज्यों से महिलाओं के नेतृत्व वाले सूक्ष्म उद्यमों, महिला कारीगरों और शिल्पकारों के काम को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
भारत की जी 20 अध्यक्षता महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समावेशी, न्यायसंगत, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्रवाई-उन्मुख है जो परिवर्तनकारी परिवर्तनों को आगे बढ़ा रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाली उद्यमिता की ओर तेजी से बदलाव और कार्यबल में महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल करने के लिए चुनौतियों को अवसरों में बदलना है।
भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत क्रमश: आगरा, तिरुवनंतपुरम और भोपाल में फरवरी, अप्रैल और जून 2023 में तीन बैठकों की मेजबानी करेगा। 11-12 फरवरी को आगरा, उत्तर प्रदेश में होने वाली स्थापना बैठक में जी20 देशों, अतिथि देशों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और निजी क्षेत्र की महिला नेताओं का स्वागत किया जाएगा। बैठक का विषय महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना: डिजिटल स्किलिंग और फ्यूचर स्किल्स की भूमिका है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी इस दौरन उद्घाटन सत्र में मौजुद रहेंगी। इससे केंद्रीय मंत्री ईरानी ने इटली में पहली बार महिला अधिकारिता पर जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक में आपसी सहयोग के माध्यम से लिंग और महिला केंद्रित मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी।
जी20 देशों में महिला केंद्रित नीतियों को प्रेरित करने की दिशा में अहम कदम है। बैठक में सांस्कृतिक और संगीतमय अंतराल और कार्यक्रम होंगे, जिसमें ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा, उत्तर प्रदेश की विरासत को प्रदर्शित करना शामिल है। प्रतिनिधियों के लिए सुबह-सुबह योग सत्र की योजना बनाई गई है, स्थानीय व्यंजनों को परोसा जाएगा।
--आईएएनएस
Next Story