दिल्ली-एनसीआर

पांच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अब होगी ऑफलाइन मोड में: आईपी यूनिवर्सिटी

Admin Delhi 1
18 Jun 2022 8:22 PM IST
पांच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अब होगी ऑफलाइन मोड में: आईपी यूनिवर्सिटी
x

दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी) ने अपने पांच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अब ऑफलाइन मोड में लेने का निर्णय लिया है। इन पांच पाठ्यक्रमों में बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक), बीएससी योगा,एम.डिजाइन,बी.डिजाइन और लैटरल एंट्री टू बी.डिजाइन है। इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 2 जुलाई और तीन जुलाई को आयोजित की जाएंगी। 2जुलाई को बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। शेष अन्य चार पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 3 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

इस विषय में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://www.ipu.ac.in पर उपलब्ध है।

Next Story