दिल्ली-एनसीआर

पंचशील हाइनिश सोसाइटी के टावर- 2 की लिफ्ट में फंसे इंजीनियर, पत्नी-बच्चे रो-रोकर हुए बेहाल

Admin Delhi 1
17 Feb 2023 2:30 PM GMT
पंचशील हाइनिश सोसाइटी के टावर- 2 की लिफ्ट में फंसे इंजीनियर, पत्नी-बच्चे रो-रोकर हुए बेहाल
x

एनसीआर नोएडा: थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित पंचशील हाइनिश सोसाइटी के टावर- 2 की लिफ्ट नीचे जाते समय बृहस्पतिवार शाम को अचानक अटक गई। जिसमें 11वें फ्लोर पर रहने वाले इंजीनियर फंस गए। वह 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

सोशल मीडिया पर लिफ्ट खोलने की जद्दोजहद करती हुई उनकी पत्नी समेत अन्य महिलाओ का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद भी मेंटेनेंस से कोई नहीं आया। चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर एक प्लंबर पहुंचा, जिसने अपने टूल से किसी तरह लिफ्ट खोल कर उन्हें बाहर निकाला। पीड़ित अखिलेश चौधरी ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर है। गुरुवार शाम को वह घर से हैदराबाद जाने के लिए निकले थे। उन्हें इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी। वह लिफ्ट से नीचे जाने लगे तो वह बीच में अटक गई। काफी प्रयास के बाद जब लिफ्ट चालू नहीं हुई तो उन्होंने फोन कर पत्नी को जानकारी दी।

जिसके बाद उनकी पत्नी ने लिफ्ट खोलने का प्रयास किया। उन्होंने अलार्म बटन दबाया लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। इस बीच पति को लिफ्ट को फंसा देख उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं भी लिफ्ट के पास पहुंची और अखिलेश को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुट गई। पीड़ित परिवार ने कई बार रखरखाव कार्यालय में फोन किया लेकिन वहां से कोई उत्तर नहीं मिला। बाद में महिलाओं के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां एक प्लंबर पहुंचा, जिसने अपने औजारों की मदद से लिफ्ट को खोलकर इंजीनियर को बाहर निकाला। जब वह बाहर आया तो उसकी सांस फूली हुई थी, और चेहरा बिल्कुल लाल था। पूरा शरीर पसीने से तर- बतर था।

बाद में उनकी स्थिति सुधारी। लिफ्ट में फंसने के चलते उनकी फ्लाइट छूट गई। इस घटना के बाद से लोगों में भारी नाराजगी है। इसी सोसाइटी में दो माह पहले भी लिफ्ट में तीन बच्चे और 3 महिलाएं फंस गई थी। 30 मिनट तक वे लोग फंसे रहे थे। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

Next Story