दिल्ली-एनसीआर

इंजीनियर ने दे दी जान, पत्नी से वीडियो कॉल पर नहीं हुई बात

Admin4
6 July 2022 5:32 PM IST
इंजीनियर ने दे दी जान, पत्नी से वीडियो कॉल पर नहीं हुई बात
x

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक इंजीनियर ने पत्नी से दुखी होकर आत्महत्या (Engineer committed suicide) कर ली है. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके चली गई थी और वह अपने पति से बात भी नहीं कर रही थी. जब इंजीनियर आलोक कुमार ने पत्नी से बात करने के लिए अपने साले को वीडियो कॉल किया, तो उसने उसकी बात नहीं करवाई. इसके बाद उसने सोमवार रात पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है.

मृतक आलोक कुमार के परिजन वेस्ट विनोद नगर में अपने परिवार के साथ रहता था. उसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं. मृतक के पिता का कहना है कि आलोक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था. करीब डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी बच्चों के साथ यूपी के देवरिया अपने मायके चली गई थी. तबसे वह वापस नहीं लौट रही थी. उसने आलोक सहित उसके परिवार के सभी सदस्यों का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था. कभी-कभी परेशान करने के लिए वह जरूर कॉल करती थी. अपने बच्चों के लिए आलोक हमेशा परेशान रहता था. वह पत्नी और बच्चे को वापस लाने का लगातार प्रयास कर रहा था, लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं थी.


Next Story