दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रशासन को हड़ताल की दी चेतावनी

Admin Delhi 1
14 Oct 2022 5:49 AM GMT
दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रशासन को हड़ताल की दी चेतावनी
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर से शुक्रवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। निगम की सभी विभागों की कर्मचारी यूनियनों ने एकजुट होकर एक कोर कमेटी गठित किया है। इसी कमेटी ने निगम प्रशासन को हड़ताल की चेतावनी दी है। दो दिन पहले सफाई कर्मचारियों व अन्य कर्मचारी यूनियनों के साथ निगमायुक्त की हुई बैठक का कमेटी ने बहिष्कार किया था। कोर कमेटी ने कहा है कि कर्मचारियों की कई मांगें लंबित है। निगम प्रशासन सिर्फ आश्वासन देती आई है, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया है। कमेटी की कुछ मुख्य मांग है, जिनमें 25 साल से कार्यरत कच्चे कर्मियों को पक्का करना, वर्ष 2004 में निगम ने सैकड़ों कर्मचारियों को पक्का किया था पर उनकी तन्ख्वाह का बकाया ऐरियर अभी तक नहीं दिया है, कर्मचारी की सेवाकाल में मृत्यु हो जाती है, तो उनकी विधवा पत्नी तथा आश्रितों को समय पर सहायता के तौर पर नौकरी देना,कर्मचारी जहरीली गंदगी गैस में सफाई का कार्य करते है, उनको जानलेवा बिमारी लग जाती है इसलिए उनकी जान की सुरक्षा में कैशलेस स्कीम लागू करना अनिवार्य किया जाए, समझा जाए तथा केंद्र सरकार ने डीए व बोनस की जो घोषण तीन वर्ष पहले की थी वह डीए व बोनस निगम कर्मियों को अभी तक नहीं मिली है, उसे दी जाए।

Next Story