
x
Delhi दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिपावली से पहले किसानों और कर्मचारियों दोनों को बड़ी राहत दी है। एक ओर जहां केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है, वहीं दूसरी ओर 2026-27 विपणन सत्र के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी की गई है। इन फैसलों से कर्मचारियों और किसानों दोनों के चेहरों पर खुशी झलक रही है।एक तरफ, कर्मचारी इसे सरकार का दिपावली तोहफा बता रहे हैं। दूसरी तरफ, किसान इसे अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने वाला ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं।
राजस्थान के चूरू में केंद्रीय कर्मचारी लोकेश कुमार चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि इससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से हम उम्मीद लगाए बैठे थे कि सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाएगी। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार ने हमें दिवाली से पहले बड़ी खुशी की खबर दी हैं। हम इसे दिपावली का तोहफा मान रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 2026-27 विपणन सत्र के लिए रबी फसलों के एमएसपी को मंजूरी दिए जाने पर किसान अनिल ने कहा कि एमएसपी में वृद्धि से किसानों को बहुत लाभ हुआ है। यह सरकार का एक उत्कृष्ट निर्णय है। किसान ने बताया कि वह मूंग, बाजरा और मोठ जैसी दालों की खेती करते हैं। एमएसपी में बढ़ोतरी से अन्नदाताओं को काफी फायदा मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
एक अन्य किसान ने कहा कि केंद्र सरकार के 'दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन' से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसानों ने बताया कि सरकार ने जो लक्ष्य रखा है, यदि यह पूरा होता है तो भारत का किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा। साथ ही साथ भारत की दाल पर अन्य देशों पर निर्भरता भी समाप्त होगी, जिससे भारत आगे बढ़ेगा। निश्चित रूप से यह योजना भारत को आत्मनिर्भर बनने में कारगर साबित होगी। किसान हित में सरकार की तरफ से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
Tagsकेंद्र सरकारदिवाली तोहफाकेंद्रीय कर्मचारीमहंगाई भत्तारबी फसलन्यूनतम समर्थन मूल्यएमएसपीकिसानआत्मनिर्भर भारतआर्थिक राहतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





