- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Emirates और एतिहाद ने...
दिल्ली-एनसीआर
Emirates और एतिहाद ने दुबई एयरपोर्ट से शुरू कीं सीमित उड़ान
SHIDDHANT
2 March 2026 9:04 PM IST

x
Delhi दिल्ली। यूएई के एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को ऐलान किया कि वे कुछ फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू कर रही हैं। इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने यूएस-इजरायल के संयुक्त ऑपरेशन के जवाब में ईरान के हमले को देखते हुए एयरपोर्ट को बंद कर दिया था। एमिरेट्स ने कहा कि वह पहले से बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देगी। वो चरणबद्ध तरीके से सेवाएं शुरू कर रही है। एयरलाइन उन यात्रियों से सीधे संपर्क साधेगी जिनकी इन सीमित उड़ानों में रीबुकिंग हुई है। उसने एक बयान में कहा, "कृपया एयरपोर्ट पर तब तक न जाएं जब तक आपको नोटिफाई न किया जाए।"
दुबई की एयरलाइन ने कहा कि अगली सूचना तक बाकी सभी फ्लाइट्स सस्पेंड रहेंगी। उसने कहा कि वह हालात पर नजर रखे हुए है और उसी के हिसाब से अपने ऑपरेशनल शेड्यूल को समायोजित करेगी। अपडेट्स 'एमिरेट्सडॉटकॉम' और उसके आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर प्रकाशित किए जाएंगे। एयरलाइंस ने कहा, "हम अपने उपभोक्ताओं को उनकी समझ और सब्र के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं," और पैसेंजर्स की सुरक्षा की भी हमें चिंता है।
इस बीच, एतिहाद ने एक बयान में कहा कि वह "यूएई अधिकारियों से तालमेल कर और सख्त ऑपरेशनल और सेफ्टी अप्रूवल के तहत" कुछ रीपोजिशनिंग कराएगी और, कार्गो के अलावा रिपैट्रिएशन फ्लाइट्स (फंसे लोगों की स्वदेश वापसी से संबंधित उड़ानें) चलाएगी।
हालांकि, अधिकारियों ने सामान्य ऑपरेशन्स के पूरी तरह से ठीक होने के लिए कोई समय अवधि नहीं बताई है।
दुबई एयरपोर्ट्स ने कहा कि रविवार शाम से दुबई इंटरनेशनल और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल – अल मकतूम इंटरनेशनल से कुछ फ्लाइट्स को ऑपरेट करने की इजाजत दी जाएगी। हालांकि, यूएई की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा, "यूएई एयरपोर्ट्स पर अब कुछ खास फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं। जब तक आपकी एयरलाइन आपको कन्फर्म फ्लाइट डिटेल्स के साथ कॉन्टैक्ट न करे, तब तक एयरपोर्ट पर न जाएं ताकि सभी के लिए प्रोसेस आसान हो।"
मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से खाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद होने के बाद यह थोड़ा-बहुत फिर से खोला गया है। सप्ताहांत में कई खाड़ी हवाईअड्डों को नुकसान पहुंचने की खबर है, क्योंकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। एयरलाइंस को ऑपरेशन रोकने पड़े, जिससे दुबई, अबू धाबी और दोहा में हजारों यात्री फंस गए। ये पश्चिम और पूर्व के बीच ग्लोबल फ्लाइट्स के लिए मुख्य ट्रांजिट हब हैं।
दुनिया के सबसे व्यस्त इंटरनेशनल हब, दुबई इंटरनेशनल, ने सुरक्षा चिंताओं के कारण रेगुलर ऑपरेशन रोक दिए थे। इस बंदी से ग्लोबल फ्लाइट नेटवर्क में रुकावट आई। एमिरेट्स, एतिहाद एयरवेज, और कतर एयरवेज हब-एंड-स्पोक मॉडल चलाते हैं जो खाड़ी के रास्ते एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के बीच लंबी दूरी के ट्रैफिक को जोड़ते हैं।
Tagsयूएईएमिरेट्स एयरवेजएतिहाद एयरवेजदुबई एयरपोर्टसीमित फ्लाइट्सईरान हमलेखाड़ी क्षेत्रमिसाइल और ड्रोन हमलेरिपैट्रिएशन फ्लाइट्सवैश्विक फ्लाइट नेटवर्कसुरक्षा उपायएयरस्पेस बंदयात्री फंसेऑपरेशन पुनः प्रारंभजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





