दिल्ली-एनसीआर

नवीन फल एवं सब्जी मंडी के पास फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक भट्टी अचानक फटी, 11 वर्कर्स की बची जान

Admin Delhi 1
9 Jun 2022 2:45 PM GMT
नवीन फल एवं सब्जी मंडी के पास फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक भट्टी अचानक फटी,  11 वर्कर्स की बची जान
x

दिल्ली न्यूज़: फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद इलेक्ट्रिक भट्टी फट गई। भट्टी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए दर्जनभर कर्मचारी बदहवास हालत में भाग लिए। इस बीच एक कर्मचारी झुलस गया। जिसे आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया।

लोहा गलाने की फैक्ट्री में हादसा: डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर पीड़ित को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। उधर, हादसे की सूचना पाकर पुलिस एवं दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गाजियाबाद जनपद के लिंक रोड थानांतर्गत औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में यह घटनाक्रम प्रकाश में आया है।

धमाके के बाद फट गई भट्टी: पुलिस के मुताबिक नवीन फल एवं सब्जी मंडी के पास द इंदौर प्रा.लि. फैक्ट्री है। इसके मालिक आनंद गुप्ता हैं। फैक्ट्री में लोहा गलाने का काम होता है। इसके लिए बाहर से स्क्रैप आता रहता है। वहां वीरवार की दोपहर करीब 3 बजे इलेक्ट्रिक भट्टी में काम चल रहा था। आस-पास दर्जनभरी कर्मचारी कार्यरत थे।

12 कर्मचारी कर रहे थे काम: इस दरम्यान अचानक जोरदार धमाका होने के साथ भट्टी फट गई। भट्टी में आग लगने पर कर्मचारियों ने जान बचाने को इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस एवं दमकल विभाग को दी गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी रामू उदगर (25) निवासी ग्राम झंडापुर को तत्काल नरेंद्र मोहन हॉस्पिटल मोहन नगर ले जाया गया।

40 प्रतिशत तक झुलसा वर्कर: 40 प्रतिशत तक झुलसे रामू की हालत को देखकर डॉक्टरों ने सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली रेफर कर दिया। दमकल विभाग की टीम ने फैक्ट्री के भीतर जाकर आगू पर काबू पाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। उधर, एसपी (सिटी) द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक भट्टी फटने से एक मजदूर झुलस गया है।

पुलिस व दमकल की टीम पहुंची: हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। वहीं, श्रमिक नेता बृजेश कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में यूनियन मिल कमेटी के सदस्यों ने अस्पताल जाकर घायल मजदूर का हाल-चाल जाना।

Next Story