- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi में दिसंबर से...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi में दिसंबर से यमुना पर शुरू होगी इलेक्ट्रिक बोट राइड, LG ने दी हरी झंडी
Harrison
6 Jun 2025 11:04 PM IST

x
Delhi दिल्ली: दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी! यमुना नदी में दिसंबर से बिजली से चलने वाली नावों पर सैर करने का मौका मिलेगा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने सोनिया विहार में जेटी बनाने का टेंडर दे दिया है। क्रूज सोनिया विहार और जगतपुर के बीच चलेगा। एलजी ने योजना को मंजूरी दे दी है। इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
दिसंबर से यमुना में बिजली से चलने वाली नावों पर सैर करने का सुखद अनुभव मिल सकेगा। जी हां, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आइडब्ल्यूएआई) ने वजीराबाद के उत्तर में सोनिया विहार में नदी के किनारे दो जेटी बनाने का टेंडर अवार्ड कर दिया है।
दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन निगम (डीटीटीडीसी) लिमिटेड ने क्रूज सुविधा चलाने के लिए ऑपरेटर का चयन कर लिया है। अगले तीन चार महीनों में नावों की खरीद हो जाने की संभावना है। उच्च अधिकारियों ने बताया कि क्रूज नावों के संचालन की शर्तों और राजस्व-साझाकरण व्यवस्था के लिए एक समझौता ज्ञापन का मसौदा तैयार किया जा रहा है।
सोनिया विहार और जगतपुर के बीच चलेगा क्रूज
क्रूज सोनिया विहार और जगतपुर के बीच चार किमी के हिस्से पर चलेगा, जहां नदी में साफ एवं आसानी से नाव चलने के लिए पर्याप्त पानी है। सूत्रों ने बताया कि एलजी वीके सक्सेना ने बृहस्पतिवार को आइडब्ल्यूएआई के वरिष्ठ अधिकारियों और दिल्ली विकास प्राधिकरण, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम सहित अन्य हितधारक विभागों के साथ इस दिशा में मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की।
Tagsदिल्लीदिसंबरयमुना पर शुरू होगीइलेक्ट्रिक बोट राइडLG ने दी हरी झंडीDelhiDecemberElectric boat ride will start on YamunaLG gives green signalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





