दिल्ली-एनसीआर

एडवोकेट एंड डीड राईटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा की गई

Admin Delhi 1
13 March 2023 8:20 PM IST
एडवोकेट एंड डीड राईटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा की गई
x

नॉएडा न्यूज़: एडवोकेट एंड डीड राईटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा कर दी गयी है। चुनाव अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गयी है।

एडवोकेट एंड डीड राईटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल भाटी ने बताया कि एसोसिएशन की वर्ष-2023-24 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव आगामी 17 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4.00 बजे तक होंगे। इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी एड. विनोद राठी को बनाया गया है। इसके अलावा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में एड. रामवीर नागर, भ्रगुराज रावल, अरविंद भाटी तथा जयवीर भाटी को नियुक्त किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी एड. विनोद राठी ने बताया कि इस बार चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव तथा कोषाध्यक्ष के पद के लिए किए जाएंगे। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 मार्च (मंगलवार) को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक होगी। नाम वापिसी 14 मार्च को ही शाम 4.00 बजे से 5.00 बजे तक लिए जा सकते हैं। 17 मार्च (शुक्रवार) को सुबह 10 से शाम 4.00 बजे तक मतदान होगा। 17 मार्च को ही शाम 4.30 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

Next Story