- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- टेलीकॉम कंपनी में...
टेलीकॉम कंपनी में नौकरी का झांसा, सात युवतियों समेत आठ लोग गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिला की साइबर सेल पुलिस ने राजस्थान के टेलीकॉम कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सात युवतियां शामिल हैं। आरोपी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद यूपी में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ठगी को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार सात युवतियां यहां प्रबंधक और टेली कॉलर के तौर पर काम करतीं थीं और फोन कर लोगों से ठगी करतीं थीं। इनके कब्जे से पुलिस ने दस मोबाइल फोन और कई दस्तावेज बरामद किए हैं। लोगों से ठगे गए पैसे सरगना बैंक खातों में डलवाता था और फिर उसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने एक साल में पांच सौ लोगों से ठगी कर चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





