दिल्ली-एनसीआर

शिक्षा विभाग ने निगम विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं का किया शुभारंभ

Admin Delhi 1
5 Aug 2022 5:55 AM GMT
शिक्षा विभाग ने निगम विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं का किया शुभारंभ
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम का शिक्षा विभाग विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्टों,एवं एजेंसियों के साथ मिलकर निगम विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में निगम के शिक्षा विभाग ने आज ग्लोबस इंफोकॉम कंपनी से प्राप्त सहायता से तीन निगम विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ किया। इन कक्षाओं का उदघाटन अतिरिक्त आयुक्त अलका आर शर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्लोबस इंफोकॉम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरण धाम सहित निगम विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

निगम ने तीन विद्यालयों में डिजिटल कक्षाएं स्थापित की हैं तथा आने वाले दिनों में दो और निगम विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं आरंभ की जायेंगी। दिल्ली नगर निगम का दावा है कि यह कदम निगम विद्यालयों के डिजिटल आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने में मदद करेगा एवं इन स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे भी नई तकनीक से परिचित होंगे। निगम के शिक्षा विभाग ने दक्षिणी क्षेत्र के सावित्री नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं रोहिणी क्षेत्र के निठारी प्रथम एवं मुबारकपुर प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण किया गया है। अलका शर्मा ने कहा कि निगम का यह कदम छात्रों के सर्वागीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को खुद आगे आकर नई तकनीक को अपनाना होगा एवं छात्रों के विकास के लिए डिजिटल संसाधनों का अधिकतम प्रयोग करना होगा।

Next Story