दिल्ली-एनसीआर

शिक्षा विभाग ने दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पीरियड व्यवस्था की लागू

Admin Delhi 1
30 July 2022 6:06 AM GMT
शिक्षा विभाग ने दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पीरियड व्यवस्था की लागू
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने निगम के विद्यालयों में पीरियड व्यवस्था लागू कर दी है। इसके बाद निगम विद्यालयों में एक शिक्षक एक ही कक्षा को सभी विषय न पढ़ा कर एक शिक्षक सभी कक्षाओं में एक ही विषय पढ़ाएंगे। इसके साथ ही निगम के सभी विद्यालयों में एकसमान मासिक पाठ्य योजना के आधार पर शिक्षण कार्य किया जाएगा। फलस्वरूप छात्रों का एक निगम विद्यालय से दूसरे निगम विद्यालय में स्थानांतरण होने की सूरत में छात्र की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का कोई विघ्न नही आएगा। इसके साथ ही पढ़ाई में कमजोर छात्रों को चिन्हित करके उन्हे उनके स्तर अनुसार बांट कर उनके लिए अलग से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी तथा उनके अधिगम स्तर में सुधार लाया जाएगा।

निगम द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था के अंतर्गत शिक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्योजना उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसके अनुसार उन्हें अध्यापन कार्य करना होगा। इसके अतिरिक्त शिक्षक पाठ्ययोजना को बेहतर करने के लिए अपनी तरफ से भी गतिविधियां जोडऩे के लिए स्वतंत्र होंगे। इसके साथ ही सप्ताह में बुधवार का दिन पाठ्य सहगामी गतिविधियों के लिए रखा गया है। इसके साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्यालयों को प्रतिदिन कराई जाने वाली गतिविधियों की सूची दी गई है,जिसके अनुसार वह गतिविधियां विद्यालयों में कराई जाएंगी। संपूर्ण कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वन के लिए मेंटोर अध्यापक लगाए गए हैं जो अपने विद्यालयों में इस कार्यक्रम को सुनिश्चित रूप से लागू करवाएंगे।

Next Story