- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ईडी की बड़ी कार्रवाई,...
दिल्ली-एनसीआर
ईडी की बड़ी कार्रवाई, सोने और हीरे के आभूषण समेत करोड़ों की नगदी बरामद
SHIDDHANT
31 Dec 2025 10:13 PM IST

x
Delhi दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकदी, सोना-हीरा जड़े आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 30 दिसंबर 2025 को शुरू की गई, जो अभी भी जारी है। ईडी ने यह तलाशी अभियान इंदरजीत सिंह यादव, उसके सहयोगियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड तथा उससे जुड़ी अन्य संस्थाओं/व्यक्तियों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत चल रही जांच के दौरान किया।
ईडी की जांच के अनुसार, इंदरजीत सिंह यादव पर अवैध वसूली, निजी फाइनेंसरों से जबरन कर्ज निपटान, हथियारों के दम पर धमकी देने और इन गैरकानूनी गतिविधियों से कमीशन कमाने के आरोप हैं। इसी सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की गई थी। यह जांच हरियाणा पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 15 से अधिक एफआईआर और दाखिल चार्जशीट के आधार पर शुरू की गई है। ये मामले शस्त्र अधिनियम, 1959, बीएनएस, 2023 और भारतीय दंड संहिता, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत इंदरजीत सिंह यादव और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज हैं।
30 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के सर्वप्रिय विहार स्थित अमन कुमार, जो इंदरजीत सिंह यादव का सहयोगी बताया जा रहा है, उससे जुड़े एक ठिकाने पर की गई तलाशी के दौरान ईडी को बड़ी बरामदगी हाथ लगी।
इस दौरान लगभग 5.12 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए, जिसकी गिनती के लिए बैंक अधिकारियों और कैश काउंटिंग मशीनों को बुलाया गया। एक सूटकेस में सोने और हीरे के आभूषण भी बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8.80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, एक बैग में चेक बुक और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 35 करोड़ रुपए है। ईडी ने इन्हें जब्त कर लिया है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान जारी है और जांच आगे बढ़ने के साथ और खुलासे होने की संभावना है।
Tagsईडीमनी लॉन्ड्रिंगपीएमएलएइंदरजीत सिंह यादवअमन कुमारसोना-हीरानकद बरामदगीअपोलो ग्रीन एनर्जीतलाशी अभियानसंपत्ति दस्तावेजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





