दिल्ली-एनसीआर

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के दो प्रमोटरों को किया गिरफ्तार

Deepa Sahu
17 Dec 2021 10:43 PM IST
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के दो प्रमोटरों को किया गिरफ्तार
x
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के दो प्रमोटरों को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के दो प्रमोटरों को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला जमाकर्ताओं के धन में से 1500 रुपये के कथित हेरफेर से जुड़ा है। ईडी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सीए अंजार और अभिलाष थॉमस है। दोनों बेंगलुरु के रहने वाले हैं और इंडसविला मल्टी लेवल मार्केटिंग पिरामिड स्कीम के सह संस्थापक और मालिक हैं।

दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया। विशेष अदालत ने दोनों को 30 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। इस मामले में ईडी ने साइबराबाद पुलिस की इस कंपनी के किलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर पीएमएलए मामला दर्ज किया था।
ईडी का आरोप है कि कंपनी अवैध पिरामिड रूपी ढांचे के साथ मल्टी लेवल मार्केटिंग घोटाले में भी शामिल है और खुद को प्रत्यक्ष बिक्री कारोबार की तरह पेश कर काम कर रही है। इसने अपनी घोटाले वाली योजना को वैध कारोबार के रूप में दिखाने के लिए कुछ उत्पाद पेश किए जो पूरी तरह बेकार थे। ईडी के बयान के अनुसान दोनों ने समूह में सहायक कंपनियां बनाईं और इनके जरिए हेरफेर को अंजाम दिया।
एनएससीएन-आईएम के 3 सदस्यों की संपत्ति कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय ने कथित जबरन वसूली के आरोपों से जुड़े नगा विद्रोही समूह एनएससीएन-आईएम के तीन सदस्यों की 7.65 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई है। जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियां एलेमला जमीर उर्फ मैरी शिमरंग उर्फ अतुल तोंगर, पीएच शिमरंग उर्फ जेम्स जमीर और मासासोसांग एओ और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (इसाक मुइवा) के कुछ अन्य सदस्यों की हैं।
Next Story