दिल्ली-एनसीआर

ईकोटेक-3 पुलिस ने खाने में जहर देकर भागी घर की लाडली बहू को किया अरेस्ट

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 8:49 PM IST
ईकोटेक-3 पुलिस ने खाने में जहर देकर भागी घर की लाडली बहू को किया अरेस्ट
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: पति को खाने में जहर देकर हत्या का प्रयास करने वाली पत्नी को थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना ईकोटेक-3 के थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले ज्ञानचंद सैनी को उसकी पत्नी ने खाने में जहरीला पदार्थ देकर 2 दिन पूर्व हत्या का प्रयास किया था। गंभीर अवस्था में अभी भी वह अस्पताल में उपचाराधीन है।

क्या है पूरा मामला: उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित युवक के पिता ने थाना ईकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज करवाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज पति को जहर देने वाली महिला सोनम सैनी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सोनम ने अपने मित्र कलुआ निवासी गाजियाबाद के साथ मिलकर अपने पति ज्ञानचंद सैनिक को खाने में जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या का प्रयास किया था।

Next Story