दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-NCR में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए

jantaserishta.com
5 Feb 2022 10:08 AM IST
दिल्ली-NCR में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए
x

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह करीब पौने 10 बजे के करीब आया। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकंड तक धरती में कंपन महसूस हुई। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। जम्मू के कई जिलों में भी लोगों को धरती में कंपन महसूस हुई। इसी तरह कश्मीर घाटी में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story