दिल्ली-एनसीआर

नवरात्र के पहले दिन साथ शुरू हुआ दशहरे का त्यौहार, रामलीला के लिए कलाकारों की टोली पहुंची नॉएडा

Admin Delhi 1
26 Sep 2022 7:26 AM GMT
नवरात्र के पहले दिन साथ शुरू हुआ दशहरे का त्यौहार, रामलीला के लिए कलाकारों की टोली पहुंची नॉएडा
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नवरात्र के पहले दिन से दशहरे का त्यौहार शुरू हो गया है। शहर में अलग-अलग जगहों पर होने वाली रामलीला का मंच तैयार हो गया है। दर्शकों के लिए कुर्सी से लेकर झूले तक की व्यवस्था रामलीला मैदान में हो गई है। सेक्टर-62 में होने वाली रामलीला में लीला करने वाले कलाकार नोएडा पहुंच चुके हैं। यहां पर होने वाली रामलीला में मुरादनगर से लेकर दिल्ली तक के कलाकार शामिल हैं, जो प्रतिदिन अलग-अलग मंचन को दर्शकों को दिखाएंगे। शाम 7 बजे गणेश पूजन के साथ लीला की शुरुआत होगी।

11 दिवसीय कार्यक्रम: श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीराम लीला मंचन 26 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक आयोजित होगा। गयारह दिवसीय श्रीराम लीला मंचन प्रतिदिन शाम सात बजे से रात्रि गयारह बजे तक आयोजित होगा। दिल्ली के प्रख्यात परेड ग्राउंड रामलीला में लगातार 30 सालों से मंचन करने वाली मंडली रघुवंश सांस्कृतिक संस्थान के लगभग 50 कलाकार मुख्य निर्देशक अमितोश पंडित के निर्देशन में लीला मंचन करेंगे।

90 फिट के रावण का दहन: मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 5 अक्टूबर को शाम पांच बजे 90 फिट के रावण, 85 फुट के कुम्भकरण और 80 फ़ीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। साथ ही साथ महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही ग्यारह दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जाएगा।

जानिए कार्यक्रम की रूपरेखा: 26 सितंबर को प्रथम दिवस गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। 27 सितंबर को द्वितीय दिवस के प्रसंग में पृथ्वी पर राक्षसों का आतंक, देवताओं द्वारा विष्णु जी से प्रार्थना, राम जन्म का बधाई उत्सव, शिवजी द्वारा रामलला के दर्शन, नामकरण संस्कार, गुरु वशिष्ठ आश्रम में शिक्षा-दीक्षा के लिए जाना, ऋषि विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को यज्ञ हवन की रक्षा हेतु राजा दशरथ से मांग कर ले जाना, मारीच, सुबाहु, ताड़का वध का मंचन होगा।

28 तारीख से 30 तक का मंचन: 28 सितंबर को तृतीय दिवस ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में जनक दूत का आगमन, स्वयंवर में आने का निमंत्रण, श्रीराम द्वारा अहिल्या उद्धार, सीता जन्म कथा, जनक द्वारा धनुष यज्ञ की प्रतिज्ञा, पुष्प वाटिका में राम-सीता का साक्षात्कार, गौर-गौरी पूजन, 29 सितंबर को चतुर्थ दिवस राजा जनक द्वारा धनुष यज्ञ का आयोजन, श्रीराम द्वारा धनुष भंग, परशुराम क्रोध, वरमाला 30 सितंबर को पंचम दिवस भव्य श्रीराम बारात, राम के अभिषेक की घोषणा, मंथरा कैकई संवाद, कैकई दशरथ संवाद, राम वनवास की आज्ञा।

1 तारीख से 3 तक की लीला: 1 अक्टूबर को षष्ठम दिवस निषादराज से भेंट, राम केवट संवाद, भरत राम भेंट, सूर्पनखा का नासिका छेदन, खरदूषण वध, रावण दरबार में सूर्पनखा, सीता हरण, सीता खोज, शबरी आश्रम में श्रीराम का आगमन, 2 अक्टूबर को सप्तम दिवस राम हनुमान मिलन, बाली वध, सीता खोज में जाना, रावण हनुमान संवाद, लंका दहन, 3 अक्टूबर को अष्टम दिवस रावण द्वारा विभीषण का त्याग, रामेश्वरम की स्थापना, रावण अंगद संवाद, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाना, मूर्छा भंग होना

4 तारीख से 6 अक्टूबर तक का मंचन: 4 अक्टूबर को नवम दिवस राम कुम्भकरण युद्ध,कुम्भकरण वध, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद वध, सुलोचना संवाद, अहिरावण वध, 5 अक्टूबर को दशम दिवस राम रावण युद्ध, रावण वध, दशहरा उत्सव एवं रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन के प्रसंगों का मंचन होगा। 6 अक्टूबर को भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक और सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ग्यारह दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का समापन हो जायेगा।

यह सदस्य प्रेस वार्ता में रहे मौजूद: इस प्रेस वार्ता में उपमुख्य संरक्षक राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, पवन गोयल, तरुण राज अग्रवाल, आत्माराम अग्रवाल, चौधरी रविन्द्र सिंह, डॉ. एसपी जैन, गौरव मेहरोत्रा, सलाहकार मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, राम बारात संयोजक एसएम गुप्ता, शांतनु मित्तल, संजय शर्मा, मनीष गुप्ता, चक्रपाणि गोयल, अर्जुन प्रजापति, अर्जुन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश गौड़, मुकेश गुप्ता, ओमवीर शर्मा, रंजीव गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मल्लिकेश्वर झा, संतोष त्रिपाठी, सुशील गोयल, राहुल केसरवानी, तिलकराज मित्तल, आरसी गुप्ता अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story