दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में छठ पूजा के दौरान यमुना नदी ड्रोन से रखी जाएगी पैनी नजर, घाटों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

Admin Delhi 1
29 Oct 2022 6:13 AM GMT
दिल्ली में छठ पूजा के दौरान यमुना नदी ड्रोन से रखी जाएगी पैनी नजर, घाटों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
x

दिल्ली न्यूज़: इस बार छठ पूजा यमुना नदी में करने की मनाही है। ऐसे में श्रृद्धालु छठ पूजा करने यमुना में न जाएं इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस यमुना नदी पर ड्रोन से नजर रखेगी। यमुना नदी के किनारे व घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यमुना के किनारे भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। छठ पूजा कमेटियों के साथ समन्वय कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह छठ पूजा के लिए यमुना में न जाए। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए जो घाट बनाए हैं उनमें ही पूजा करें। शुक्रवार रात से ही यमुना के किनारे चौकसी बढ़ा दी गई थी। पुलिसकर्मी वोट से यमुना में गश्त कर श्रद्धालुओं को यमुना में जाने से रोकेंगे। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि श्रृद्धालुओं को यमुना में जाने से रोकने के लिए छठ पूजा कमेटियों के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे लोगों में काफी जागरूकता आ गई है। साथ ही यमुना नदी के किनार पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। जो लोग पूजा करने यमुना किनारे जाएंगे उनको वापस भेजा जाएगा।

उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान यमुना नदी पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि यमुना नदी व घाटों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। घाट व यमुना नदी के किनारे एबुलेंस व फायर ब्रिगेड तैनात की जाएंगी। इसके अलावा मिसिंग पर्सन बूथ बनाए जाएंगे। पुलिस की डीएम प्रशासन के साथ लगातार बैठकें चल रही हैं। डीएम प्रशासन पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी व्यवस्था करने के लिए सभी एजेंसियों को पहले ही पत्र लिख दिया था।

Next Story