दिल्ली-एनसीआर

जाफराबाद में युवक पर झगड़े के दौरान चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

Admin Delhi 1
23 Jun 2022 5:45 AM GMT
जाफराबाद में युवक पर झगड़े के दौरान चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: झगड़े के दौरान चार युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मामला जाफराबाद इलाके का है जहां घायल फुरकान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्याके प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक फुरकान परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहता है। रात के समय वह गली में टहल रहा था। तभी चार युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। युवकों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद उसके चेहरे, गर्दन व सिर में कई बार चाकू मारे। खून से लथपथ बेहाश होकर फुरकान जमीन पर गिर गया। आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। फुरकान के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और तुरंत पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story