दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में फ्लाईओवर बंद होने से आश्रम के आसपास बनी रहेगी आफत

Admin Delhi 1
13 Jan 2023 6:46 AM GMT
दिल्ली में फ्लाईओवर बंद होने से आश्रम के आसपास बनी रहेगी आफत
x

दिल्ली न्यूज़: राजधानी दिल्ली में सड़क और फ्लाईओवर की विभिन्न परियोजनाओं के कारण अभी आश्रम के आसपास एक से डेढ़ साल तक जाम का सामना करना पड़ सकता है। इसका सबसे अधिक असर मध्य और दक्षिणी दिल्ली की ओर वाले रिंग रोड पर पड़ेगा। कई परियोजनाओं से यातायात अभी भी प्रभावित है

15 तक आश्रम पर संचालन संभव: दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से कई इलाकों में जाम का झाम रहता है। एक्सटेंशन के काम को पूरा करने के लिए इस फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे ट्रैफिक की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिए हैं। आश्रम फ्लाईओवर परियोजना को देख रहे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी ने बताया कि तय समयसीमा में काम पूरा करने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि 15 फरवरी तक फ्लाईओवर को आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ा जा रहा है। एक जनवरी से निर्माण शुरू हुआ था। इस वजह से नोएडा-दिल्ली रूट पर हर रोज जाम लग रहा है। एम्स और मूलचंद जाने वाली सड़कों पर भी जाम रहता है। आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से रिंग रोड, बारापुला फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज होकर नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले मार्ग, दिल्ली-मथुरा मार्ग और सीवी रमन मार्ग पर भी वाहनों का दबाव है।

Next Story