दिल्ली-एनसीआर

DU UG Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी विशेष कट ऑफ सूची जारी

Kunti Dhruw
24 Nov 2021 7:01 PM GMT
DU UG Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी विशेष कट ऑफ सूची जारी
x
दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज बुधवार को विभिन्न कॉलेजों में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी विशेष कट ऑफ सूची जारी कर दी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज बुधवार को विभिन्न कॉलेजों में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी विशेष कट ऑफ सूची जारी कर दी है। इस कट ऑफ सूची के माध्यम से विभिन्न कॉलेजों में रिक्त पड़ी सीटों को भरा जाएगा। स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह कट ऑफ सूची आखिरी मानी जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा इस कट ऑफ सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर जाकर इस कट ऑफ सूची को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

डीयू में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार दूसरी विशेष कट ऑफ सूची के तहत 25 और 26 नवंबर 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों द्वारा चयनित छात्रों की मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों को 27 नवंबर 2021 से लेकर 30 नवंबर 2021 को शाम 5 बजे तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की विशेष कट ऑफ सूची को कैसे डाउनलोड करें?
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) द्वारा जारी की गई विशेष कट ऑफ सूची को उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट uod.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर पर दिख रहे स्नातक पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उम्मीदवार डीयू स्पेशल ड्राइव कट ऑफ 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर कट ऑफ सूची आ जाएगी।
5. इसमे अपनी पसंद का पाठ्यक्रम देखें।
6. विशेष कट ऑफ सूची को चेक कर लें और इसे डाउनलोड भी कर लें।
6. उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

बड़े कॉलेजों की सीटें फुल
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों के अंतर्गत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में अब तक 74,667 छात्रों ने अपना प्रवेश कंफर्म करा लिया है। विशेष कटऑफ सूची के माध्यम से कॉलेजों द्वारा उम्मीदवारों की योग्यता और पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले ज्यादातर बड़े कॉलेजों की सीटें भर चुकी हैं। कुछ ही कॉलेज ऐसे हैं जो इस विशेष कटऑफ सूची में भाग लेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 22 नवंबर 2021 से शुरू कर दी गई है।

Next Story