दिल्ली-एनसीआर

DTC कर्मचारियों ने सीएम रेखा गुप्ता से की किराएदारी, की बड़ी मांग

Ashish verma
27 May 2025 12:08 AM IST
DTC कर्मचारियों ने सीएम रेखा गुप्ता से की किराएदारी, की बड़ी मांग
x
DTC कर्मचारियों ने सीएम रेखा गुप्ता

New Delhi.नई दिल्ली। डीटीसी के अनुबंध कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग के साथ ही डीए और ग्रेड पे लागू करने जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। कर्मचारियों ने पत्र में कहा है कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अनुबंधित ड्राइवरों और कंडक्टरों की हालत इस समय बेहद दयनीय हो गई है।

कर्मचारियों ने सीएम और एलजी से मांग की है कि उन्हें मिलने का समय दिया जाए ताकि वे अपनी समस्याओं को विस्तार से बता सकें। कर्मचारियों ने कहा है कि डीटीसी में अनुबंध पर काम करते हुए उन्हें 10-15 साल हो गए हैं। वर्तमान में 843 रुपये प्रतिदिन वेतन दिया जा रहा है जिसमें सिर्फ 26 दिन की ड्यूटी दी जाती है और 4 साप्ताहिक आराम का पैसा नहीं दिया जाता। इसके अलावा और भी कई समस्याएं हैं।


Next Story