- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- शराब के नशे में चालक...
दिल्ली-एनसीआर
शराब के नशे में चालक की लापरवाही, हादसे में फंसा युवक और टूटी कई गाड़ियां
Saba Naaz
29 Jun 2025 8:01 PM IST

x
Palam Vihar पालम विहार : पालम विहार थाना के मोलाहेड़ा गांव में रविवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने गली में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद पास ही खड़े दो युवकों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी।
एक युवक किसी तरह बच निकला, लेकिन दूसरा युवक स्कॉर्पियो के बंपर में फंस गया। आरोपी चालक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। थोड़ी दूरी पर जाने पर युवक किसी तरह गाड़ी के बीच से निकल सका। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो में स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही और हादसे के बाद गली में फैली दहशत साफ नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन लोग थे और सभी ने शराब पी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो दूध के टैंकर में फंस गई और उसमें से दो युवक उतरकर भाग गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी चलाने वाले युवक को पकड़ लिया और इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची तो लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल के पास लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं, हादसे में घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण अभी उसके बयान दर्ज नहीं किए गए। सड़क के किनारे खड़ी तीन गाड़ियों और एक बाइक में स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर लगने से नुकसान हुआ है। एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पालम विहार थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान मोलाहेड़ा निवासी विशाल के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चालक ने काफी अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। इस कारण वह स्कॉर्पियो गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है। जांच अधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि घायल युवक मोलाहेड़ा गांव में किराए पर रहता है। रविवार की सुबह वह किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उसको टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जा रही है। चालक नशा करके गाड़ी चला रहा था।
TagsनशेचालकलापरवाहीDrunkdrivernegligenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





