दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad, में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, नेटवर्क की तलाश जारी

Ratna Netam
30 Jun 2026 5:51 PM IST
Ghaziabad, में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, नेटवर्क की तलाश जारी
x
बड़ी सफलता मिली है।

Ghaziabad गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना नंदग्राम पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में एमडीएमए, गांजा, चरस, ड्रग मनी और एक कार बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने आशियाना चौक के पास चेकिंग के दौरान नितिन यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर इंदिरापुरम के शक्ति खंड स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की गई, जहां से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए।

बरामद सामग्री में 20 ग्राम एमडीएमए, 66 ग्राम ओजी, करीब 7.9 किलोग्राम गांजा, 3.182 किलोग्राम मैंगो गांजा, 132 ग्राम चरस, 922 ग्राम गांजा चूरा, लगभग 5 लाख रुपये की ड्रग मनी, 6 मोबाइल फोन और अन्य उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी की मारुति ब्रेजा कार (UP14GS8051) भी जब्त कर ली गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन यादव पुत्र राधे श्याम यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से इटावा का रहने वाला है और वर्तमान में राजनगर एक्सटेंशन के पाम रिसॉर्ट में रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ नंदग्राम और इंदिरापुरम थानों में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली के जल विहार क्षेत्र से नशीला पदार्थ लाकर अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर उसकी पैकिंग करता था और फिर राजनगर एक्सटेंशन तथा आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। हालांकि उसने अपने मुख्य सप्लायर की पहचान बताने से इनकार किया है।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। आरोपी के साथी अंकुर और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच तेज कर दी गई है और पूरे ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Story