दिल्ली-एनसीआर

दिल्‍ली में ड्राइवर महेंद्र कुमार ने ऑटो पर उगाए पौधे, IAS Supriya Sahu ने शेयर की मिनी गार्डन की तस्‍वीरें

Rounak Dey
15 Oct 2022 3:37 PM IST
दिल्‍ली में ड्राइवर महेंद्र कुमार ने ऑटो पर उगाए पौधे, IAS Supriya Sahu ने शेयर की मिनी गार्डन की तस्‍वीरें
x

आजकल हर किसी को पेड़ पौधों से दोस्‍ती करना पसंद है। कोई अपने घर की बालकनी तो खाली पड़ी जगह को मिनी गार्डन बना लेता है, मगर इस मामले में दिल्‍ली के एक व्‍यक्ति ने अपने ऑटो पर पौधे उगा दिए, जिससे ऑटो किसी मिनी गार्डन सरीखा नजर आ रहा है। दिल्‍ली की सड़कों पर चलते फिरते इस मिनी गार्डन ऑटो की तस्‍वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।

दिल्‍ली के मिनी गार्डन वाले ऑटो की तस्‍वीरें आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। आईएएस सुप्रिया साहू ने 14 अक्‍टूबर को किए अपने ट्वीट में लिखा कि 'यह तस्‍वीर आज एक दोस्‍त द्वारा इंडिया गेट दिल्‍ली के पास खींची गई है। ऑटो चालक महेंद्र कुमार ने खुद को और यात्रियों को गर्मी से बचाने के लिए अपने ऑटो की छत पर मिनी गार्डन बनाया है, जिससे ऑटो में एयर कंडीशनर जैसा अनुभव हो रहा है।'

वर्ष 1991 बैच की तमिलनाडु कैडर की आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू की इस ऑटो पर मिनी गार्डन वाली तस्‍वीर को अभी तक एक हजार 374 लोगों ने लाइक किया है। 179 लोग रीट्वीट कर चुके हैं। लोग इस पर कमेंट भी खूब कर रहे हैं। इकबाल हुसैन नाम के यूजर ने हैदराबाद के एक ऑटो की तस्‍वीरें कमेंट कर बताया कि दिल्‍ली ही नहीं बल्‍क‍ि हैदराबाद का ऑटो चालक भी ऐसा कर रहा है। कई लोगों ने कमेंट में ये भी लिखा कि उन्‍होंने पूर्व में दिल्‍ली में कई जगहों पर मिनी गार्डन वाले ऑटो चालक को देख चुके हैं।

Next Story