- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली...
दिल्ली-एनसीआर
उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली में 28 व 29 मार्च को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी
Admin Delhi 1
27 March 2022 10:40 PM IST

x
दिल्ली न्यूज़ अपडेटेड: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा प्रशांत विहार में 1100 मिमी व्यास के उत्तर पश्चिम मुख्य पाइप लाइन में के इंटरकनेक्शन कार्य किया जा रहा है। इस कारण 28 व 29 मार्च को उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाके में पानी आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सरस्वती विहार, हर्ष विहार, शारदा निकेतन, पीतमपुरा, लॉरेंस रोड यूजीआर तथा आसपास के क्षेत्र शामिल है।
दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि लोग आवश्यकतानुसार पानी भरकर रख लें तथा पानी की मांग बढऩे पर उपभोक्ता पानी का टैंकर मंगाने के लिए जल बोर्ड के आपातकालीन कार्यालय के फोन नंबरों पर 1916, 23527679 व 23538495 (केंद्र नियंत्रण कक्ष) तथा 27308015 (अशोक विहार ) पर संपर्क कर सकते हैं।
Next Story





