दिल्ली-एनसीआर

आधी दिल्ली में हुई पेयजल की समस्या, यमुना का जलस्तर 667.60 फीट पर

Admin Delhi 1
9 Jun 2022 11:20 AM IST
आधी दिल्ली में हुई पेयजल की समस्या, यमुना का जलस्तर  667.60 फीट पर
x

दिल्ली: पिछले एक पखवाड़े से यमुना का जलस्तर कम होने से दिल्ली के तीन बड़े जल उपचार संयंत्र वजीराबाद, चंद्रावल व ओखला में पेयजल उत्पादन प्रभावित है। पानी की इस भारी कमी की वजह से आधी दिलली में जारी पेयजल संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस भीषण व झूलसाने वाली गर्मी में लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। दरअसल हरियाणा द्वारा यमुना में पानी कम छोड़े जाने की वजह से वजीराबाद बैराज का जलस्तर 667.60 फीट तक नीचे चला गया है जबकि सामान्य रूप से बैराज का जलस्तर 674.50 फीट होना चाहिए। जलस्तर असमान्य होने की वजह से दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों में पानी का उत्पादन बहुत कम हो रहा है। इस कारण आधी दिल्ली इलाके में पानी संकट बना हुआ है। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि उपरोक्त स्थिति के कारण जबतक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता तबतक 9 जून से लेकर अगामी दिनों में में भी कई इलाके में पानी आपूर्ति बाधित रह सकती है।

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र, सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर और आसपास के क्षेत्र, करोल बाग, पहाड़ गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, पुराना और नया राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्र, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर और आसपास के क्षेत्र, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी और आसपास के क्षेत्र, छावनी क्षेत्रों के हिस्से तथा दक्षिणी दिल्ली के ज्यादातार इलाके शामिल है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि लोग आवश्यकतानुसार पानी भरकर रखें तथा पानी की मांग बढऩे पर उपभोक्ता पानी का टैंकर मंगाने के लिए जल बोर्ड के आपातकालीन कार्यालय के फोन नंबर 1916/23527679/23634469 (केंद्रीय नियंत्रण कक्ष), 23810930 (चंद्रवाल वाटर वक्र्स-2), 29234746 व 29234747 (ग्रेटर कैलाश), 23537397 व 23677129 (ईदगाह) 25223658 (पंजाबी बाग), 28742340 (राजिंदर नगर), 26388976 (ओखला फेज-2), 27619244 व 27617609 (बुराड़ी),27677877 व 27681578 (केवल पार्क), 29819035 व 29824550 (जल सदन), 23370911 व 23378761 (आईपी स्टेशन), 23362949 गोल मार्केट व 23363519 मंदिर मार्ग पर संपर्क कर सकते हैं।

Next Story