- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Works सम्मेलन में डॉ....
Works सम्मेलन में डॉ. मुखर्जी के जीवन और कार्यों पर चर्चा

Noida नोएडा : जनपद गौतमबुद्धनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। उनके साथ भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था।मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनके प्रयासों से ही पार्टी मजबूत होती है।सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।





